Subodh Kumar - Samridh Jharkhand

Dhanbad News: गोविंदपुर में ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार, तीन घायल
धनबाद: गोविंदपुर में एनएच-2 (जीटी रोड) पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक पर सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा जीटी रोड की गोविंदपुर से बरवाअड्डा की ओर से जाने वाली लेन में हिंद होटल के समीप क्रॉसिंग पर हुआ. बाइक क्रॉसिंग पार कर रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई.

बाइक ट्रक के अंदर घुसकर फंस गई और उस पर सवार तीनों युवक घायल हो गए. तीनों युवक सिजुआ भेलाटांड़ के रहने वाले हैं. सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए एनएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

Hazaribagh News: मंईयां सम्मान योजना की राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
हजारीबाग: झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को 2500 रूपये की प्रथम किस्त भुगतान के अवसर पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 28 दिसंबर को खोजाटोली आर्मी ट्रेनिंग ग्राउण्ड, नामकुम, रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने "झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" के लाभुकों को 2500 रूपये की प्रथम किस्त भुगतान के अवसर पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में खोजाटोली आर्मी ट्रेनिंग ग्राउण्ड, नामकुम, रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया.

उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 10 हजार लाभुकों को हजारीबाग जिला से कार्यक्रम स्थल, नामकुम, रांची ले जाना है. इन दस हजार लाभुकों के लिए प्रर्याप्त बस, प्रखंडवार लाभुकों की सूची सहित इनके भोजनादि की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए. इस कार्यक्रम के लिए जिलास्तर पर एक टीम गठित की गई है, जिसमें उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद, सहायक समाहर्ता लोकेश बारंगे,जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा,नजारत उप समाहर्ता प्रदीप कुमार,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय,जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जे०एस०एल०पी०एस तथा जिला परिवहन पदाधिकारी, हजारीबाग के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है.

कारोबारी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला, कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ वीडियो
रांची: रांची में व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किये जाने की खबर सामने आई है. घटना बीत शुक्रवार (20 दिसंबर) की देर रात का है. घटना के संबंध में बताया गया कि प्रिंस राज श्रीवास्तव कडरू स्थित स्काइलाइन टावर से अपने हिनू आवास के लिए निकल रहे थे, जैसे ही प्रिंस अपने गाड़ी मे बैठे वैसे ही घात लगाए 4 अज्ञात अपराधियों ने प्रिंस के गाड़ी को घेर लिया. गाड़ी घेर कर इन अपराधियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया. ऐसे मे प्रिंस राज श्रीवास्तव सतर्क हो गए, अपराधियों ने दो बार जबरदस्ती गाड़ी का दरवाज़ा खोलने का प्रयास किया जिसमे से एक बार एक अपराधी ने प्रिंस के चहरे पर हमला भी किया.

अपराधियों के हाथों मे धारदार हथियार और चाकू देख प्रिंस वापस अपने गाड़ी मे बैठ गए. जिसके बाद प्रिंस वहा से अपने आवास के लिए निकल गए. 4 अपराधियों ने 2 वाहनों से प्रिंस राज श्रीवास्तव का पीछा किया और कडरू पुल मे प्रिंस की  गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया. किसी तरह प्रिंस अपना जान बचा कर डोरंडा थाना पहुंचे. ये देख कर अपराधी वहां से फरार हो गए. इससे पूर्व जब प्रिंस जान बचा कर वहाँ से निकले तभी रास्ते में अपराधियों ने उनके कार पर भारी पत्थर से हमला किया जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गयी.

पूरी घटना की विडियो कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गयी है. मामले की जानकारी डोरंडा थाने मे लिखित दिया गया हैं लेकिन देर शाम तक एफआईआर दर्ज नही हुआ. मामला डोरंडा थाना और अरगोड़ा थाना के क्षेत्र के मामले को लेकर फंसा हुआ हैं. प्रिंस राज श्रीवास्तव ने रांची पुलिस से अपील की है कि इन अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाए.

Ranchi News: लायंस क्लब ऑफ समर्पण ने पतरा गोंदा गांव में बांटे कंबल
रांची: सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ समर्पण कि ओर से आज शनिवार को कांके डैम स्थित पतरा गोंदा गांव में सैंकड़ो ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस अवसर पर बढ़ती ठंड को देखते हुए लायंस क्लब ऑफ समर्पण ने यह सकारात्मक पहल कर ग्रामीणों को कम्बल भेंट किया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एम जे एफ लायन सीमा सिंह, चटकपुर पंचायत कि उप मुखिया नमिता देवी, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, चटकपुर पंचायत के समाजसेवी शुभम चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

कम्बल वितरण कार्यक्रम की स्पॉन्सर लायन सीमा सिंह,लायन सुनीता बेदी ,लायन हेमा बंका,लायन अंजली साहू थीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब की सदस्या लायन सिंधु बाला,लायंस संगीता जुल्का, लायन सुप्रिया समेत गांव के ग्रामीण बिहांस देवी, गांव के मनु पाहन, अजय वर्मा,सुनील मुंडा, मदरू लोहारा, जय श्रीवास्तव आदि कई लोग शामिल थे.

उषा मार्टिन माइनिंग घोटाला मामले में नंद किशोर पटोदिया ने किया सरेंडर, CBI कोर्ट ने दी बेल
रांची: उषा मार्टिन माइनिंग घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट में अभियुक्त नंद किशोर पटोदिया ने आज शनिवार को सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने नंद किशोर पटोदिया को सशर्त जमानत दे दी. अदालत ने उन्हें 25-25 हजार के दो निजी मुचलके और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत दी है. बता दें कि नंद किशोर पटोदिया पर वर्ष 2005 में उषा मार्टिन के माइंस आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप है.

दरअसल, वर्ष 2005 में उषा मार्टिन कंपनी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के घाटकुरी में एक लौह अयस्क खदान आवंटित की गई थी. इसमें कथित रुप से भ्रष्टाचार हुआ था. आईएएस अरुण कुमार सिंह उस वक्त खनन विभाग के सचिव थे और इंद्रदेव पासवान खनन निदेशक थे. CBI के मुताबिक, इस घोटाले में नंद किशोर पटोदिया की भी भूमिका थी.

Ranchi News: डीआईजी अनूप बिरथरे ने सिविल कोर्ट का किया औचक निरीक्षण
रांची: डीआईजी अनूप बिरथरे आज शनिवार को अचानक रांची के सिविल कोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सिविल कोर्ट में सुरक्षा इंतजामों का मुआयना किया. उनके आने की सूचना मिलते ही कोर्ट सुरक्षा प्रभारी और दूसरे पुलिसकर्मी फौरन डीआईजी के पास पहुंचे. निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कोर्ट रूम से लेकर सिविल कोर्ट के बाहरी सरंचना का जायजा लिया. सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनसे हर चीज की जानकारी ली. सिविल कोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों को जो सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं, उनकी जांच भी डीआईजी के द्वारा की गई. इस दौरान सुरक्षा को लेकर कई खामियां डीआईजी ने पकड़ी है, जिसे दूर करने का निर्देश दिया गया है.

दरअसल, DGP अनुराग गुप्ता ने रेंज DIG स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि सभी रेंज DIG अपने-अपने क्षेत्राधिकार के जिलों के अंतर्गत आने वाले सभी व्यवहार न्यायालय और जजों के आवासीय परिसरों की मॉनटरिंग करेंगे. इसके साथ ही उनकी सुरक्षा से संबंधित समेकित प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे. इसी क्रम में आज रांची रेंज के DIG अनूप बिरथरे ने पहले चरण में रांची सिविल कोर्ट का औचक निरीक्षण किया.

हुंडरू फॉल जाने के क्रम में स्कूल बस पलटी, 2 दर्जन बच्चे घायल
रांची: कोडरमा से बच्चों को लेकर शैक्षिक भ्रमण के लिए निकली स्कूल बस हुंडरू फॉल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना में करीब दो दर्जन स्कूली बच्चों के घायल होने की सूचना है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को मेदांता अस्पताल भेजा. घायल बच्चों का उपचार चल रहा है. बस कोडरमा के राइजिंग पब्लिक स्कूल की थी, जो बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए रांची के अनगड़ा स्थित हुंडरू फॉल लेकर आयी थी.

घटना के संबंध में बताया गया कि हादसा हुंडरू फॉल से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ. डॉक्टर मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटने के बाद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को बस से बाहर निकाला. हादसे में बस के शीशे टूट गए थे और बच्चे सहमे हुए थे. स्कूल की शिक्षिकाएं और आसपास के लोग घायल बच्चों को संभालने में जुट गए जबकि बाकी बच्चों को सड़क किनारे बैठाया गया. बस कोडरमा जिले के चंदवारा इलाके से बच्चों को लेकर रांची आई थी. बच्चों को सांइस सिटी और हुंडरू फॉल घुमाने का कार्यक्रम था.

हथियार तस्करी का सरगना डेविड गिरफ्तार, हटिया से निर्दलीय लड़ा था विधानसभा चुनाव
रांची: रांची पुलिस ने रातु चट्टी इलाके से डेविड को अवैध हथियारों की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है. डेविड उर्फ शंकर गुप्ता वही है जिसने झारखंड विधानसभा चुनाव में हटिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. वह हथियार तस्करी का सरगना निकला. कोतवाली थाना में दर्ज मामले के अनुसार डेविड लंबे समय से रांची और आसपास के इलाकों में अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था.

पुलिस को सूचना मिली थी कि वह रातू चट्टी में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर वहां छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान डेविड ने कबूल किया कि वह हथियारों की तस्करी करता है और उसके गिरोह में कई सदस्य शामिल हैं, जो हथियारों की सप्लाई का काम करते हैं. पुलिस अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

बता दें कि इससे पूर्व पुलिस ने हिंदपीढ़ी के रहने वाले मो. राजन को गिरफ्तार किया था, जिसने बताया था कि डेविड ही इस गिरोह का सरगना है. जिसके बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने हथियार तस्कर बनकर राजन से संपर्क किया और हथियार खरीदने के बहाने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब डेविड के पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए सक्रिय है और जांच जारी है.

CAT 2024: जमशेदपुर के ऋत्विक राज बने झारखंड टॉपर
रांची: कैट 2024 परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार रात को जारी किया गया. CAT 2024 की परीक्षा में जमशेदपुर के ऋत्विक राज ने 99.88 परसेंटाइल लाकर झारखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. धनबाद के अनन्य मनोहर ने इस परीक्षा में 99.80 परसेंटाइल हासिल किए हैं.जानकारी के मुताबिक इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले 14 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. इनमें से 13 कैंडिडेट का बैकग्राउंड इंजीनियरिंग है.

ऋत्विक पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. वह बेंगलुरु स्थित माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में नौकरी कर रहे हैं. पढ़ाई में मेधावी रहे ऋत्विक ने मैट्रिक की परीक्षा में 93% और इंटरमीडिएट परीक्षा में 91% मार्क्स हासिल किए थे. इसके बाद उन्होंने जाधवपुर यूनिवर्सिटी से आईटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. ऋत्विक राज ने बताया कि उन्होंने लगभग 3 महीने की कड़ी मेहनत से कैट 2024 परीक्षा में 99.88 परसेंटाइल हासिल किया है. ऋत्विक के पिता राजेश कुमार सिंह टाटा कमिंस में काम करते हैं जबकि मां आशा सिंह हाउसवाइफ हैं.

बंद कमरे से नशे की हालत में मिली युवती, वृद्धा आश्रम संचालक मुश्ताक़ पर यौन उत्पीड़न का आरोप
रामगढ़: रामगढ़ के रिवर साइड भुरकुंडा के चीफ हाउस क्रांति क्लब कॉलोनी स्थित सीसीएल क्वार्टर से एक युवती को नशे की हालत में बरामद किया गया. कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था. गुरुवार की रात अंदर से मदद की आवाज सुन कर स्थानीय लोगों ने मुखिया व सीसीएल सुरक्षा विभाग की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ा. कमरे में अंदर युवती बिस्तर पर रो रही थे. वह नशे की हालत में थी. युवती ने मुश्ताक अंसारी नामक शख्स पर आरोप लगाया है कि उसे मुश्ताक ने शराब पिलाकर उसके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की है. युवती ने बताया कि मुश्ताक अंसारी ने उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की है. उसे और कुछ याद नहीं है.

मामले की सूचना भुरकुंडा पुलिस व युवती के परिजनों को दी. युवती की बुआ वहां रात को पहुंची. युवती अपनी बुआ के पास ही रहती थी. मुश्ताक अंसारी को भी फोन कर बुलाया गया. पूछताछ के क्रम में मुश्ताक ने बताया कि वह करीब चार साल से रिवर साइड इमली गाछ पंचायत में वृद्धा आश्रम चलाता है. लड़की वहां खाना बनाने का काम करती है. गुरुवार को उसकी तबीयत खराब हो गयी थी. उसने उसे दवा खिलाने के बाद कमरे में सुला दिया था. बाहर से ताला लॉक कर अपने घर चला गया था. पुलिस मुश्ताक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उक्त सीसीएल क्वार्टर की चाबी मुश्ताक के पास रहती थी. गाँव के मुखिया विकास पांडेय ने कहा कि मुश्ताक वृद्धा आश्रम चलाने की आड़ में गलत काम करता है. ऐसे कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. वृद्धा आश्रम को बंद कराने के लिए भी लोगों को एकजुट किया जायेगा.

एसएसपी ने किया 4 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, आदेश जारी
रांची: एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने 4 पुलिस अधिकारियों का ट्रान्सफर-पोस्टिंग किया है. इस संबंध में एसएसपी कार्यालय ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेशानुसार एक कनीय अवर निरीक्षक को थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि एक थाना प्रभारी को कनीय अवर निरीक्षक के पद पर भेजा गया है. ट्रान्सफर होने वाले अधिकारियों में एक महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.

इनका किया गया तबादला-पदस्थापन

आदिकांत महतो- डीसीबी शाखा के प्रभारी से कोतवाली थाना के प्रभारी बनाए गए.

रेणुका टुडू- बरियातू थाना की कनीय अवर निरीक्षक से महिला थाना, रांची की प्रभारी बनाई गईं.

विश्वजीत कुमार सिंह- बुंडू थाना के कनीय अवर निरीक्षक से विधानसभा थाना के प्रभारी बनाए गए.

प्रदीप कुमार राय- विधानसभा थाना के प्रभारी से कोतवाली थाना के कनीय अवर निरीक्षक बनाए गए.

शराब दुकान के पास बोतल खोली तो नपेंगे शराबी, प्रशासन सख्त
रांची: शराब दुकान के पास शराब पीने वालों की अब खैर नहीं. इसको लेकर रांची पुलिस ने सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी रांची के नेतृत्व में 20 दिसंबर को रांची के आसपास के ग्रामीण थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया. जानकारी के मुताबिक शाम 7 से 8 बजे के बीच थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शराब दुकानों के पास शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि वे अपनी दुकानों के सामने शराब पीने की अनुमति न दें.

यदि कोई व्यक्ति शराब पीते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बताया गया कि यह अभियान शराब पीने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते मामलों को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया है, ताकि समाज में अनुशासन और कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके. रांची पुलिस द्वारा यह अभियान चलता रहेगा और शराब दूकान के पास शराब पीने वालों पर करवाई जारी रहेगी.