संतोष वर्मा - Samridh Jharkhand

Chaibasa News: जॉन मिरन मुंडा ने 5 दुकानों का किया शिलान्यास
चाईबासा: नवागांव पंचायत के गुड़ा गांव में 5 दुकानों का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा द्वारा किया गया. जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि यह मेरे द्वारा तीन साल का कार्यकाल में पहला शिलान्यास है और मुझे खुशी है कि मैंने गुड़ा गांव के जनता को यह लाभ पहुंचाया. मैने अब तक हाकू ईयाम डैम, गुमडा नदी में डैम और सिंचाई सुविधा के लिए योजना डाला है, जो प्रक्रिया में है.

उन्होंने कहा, अगर झींकपानी प्रखंड को सालों भर सिंचाई सुविधा कराने में सफल होते हैं तो अपने आपको राजनीति करने का सबसे ज्यादा खुशी महसूस होगा क्योंकि विकास की पहली शुरुआत किसानों से ही होती है. आज तक जितने भी विधायक सांसद बने अगर अपने फंड से सिंचाई सुविधा हो या बाजार विकास के लिए दुकानों का सुविधा उपलब्ध कराते तो कोल्हान का विकास का नजारा ही अलग होता.

झामुमो की सरकार ने बकाया बिजली बिल माफ कराया: दीपक बिरुवा
चाईबासा: टोंटो प्रखंड अंतर्गत नीमडीह पंचायत के रामपोसी में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मंत्री दीपक बिरुवा ने किया. मंत्री दीपक बिरुवा ने विधिवत्त पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. अब फिर से गांव बिजली की रोशनी से जगमग हो उठी. पिछले एक महीने से रामपोसी में ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ था. जिसके कारण गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश थे. गांव में पुन: बिजली आने से लोगों में काफी हर्ष का माहौल बना रहा. गांव में लगे ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी गांव के लोगों ने मंत्री दीपक बिरुवा को दी थी. इसके बाद मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया था.

इस अवसर पर मंत्री ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी. उन्होंने सामूहिकता को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का समाधान करने की बात कही. इस दौरान मंत्री ने संबंधित पदाधिकारी को फोन कर कई समस्याओं का समाधान कराया. मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों को अब अंधेरे में रात बितानी नहीं पड़ेगी. उन्होंने ग्रामीणों को भी बिजली का सही उपयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है. ग्रामीण किसी भी तरह की समस्या हो तो उन्हें बताएं. वे समस्याओं का समाधान कराने के लिए तत्काल पहल करेंगे.

बिजली बिल के संबंध में उन्होंने कहा कि बीपीएल के तहत जोड़े गए बिजली उपभोक्ताओं को भाजपा की सरकार ने 110 रुपए प्रति यूनिट की दर लागू कर कर्ज में डूबा दिया. इससे कई लोगों पर एफआईआर होने की नौबत आ गई थी. लेकिन हमारी सरकार ने इस पर समीक्षा करते हुए उन्हें 200 यूनिट फ्री बिजली देने का काम किया. साथ ही अब उनके बकाया बिजली बिल को भी माफ कर दिया. मौके पर जिप सदस्य राज नारायण तुबिद, पूर्व प्रखंड प्रमुख मंगल तुबिद, ग्रामीण मुंडा सुरा सुंडी, सोना सुंडी, सुरेश चंद्र बारी, पायकीराय सुंडी, डोबरो सुंडी, लोपो सुंडी, सामु बारी समेत काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे.

Chaibasa News: रतन टाटा कर गए सबकी आंखें नम, चाईबासा चेम्बर ने अर्पित की श्रधांजलि
चाईबासा: पद्म विभूषण भारत वर्ष के अमूल्य रतन दिग्गज उधोगपति नवल रतन टाटा अपने अंतिम सफर पर निकले. 86 वर्ष की आयु में ब्रीच कैंडी अस्पताल मुम्बई में ली अंतिम सांस और कर गए पूरे उधोग जगत की आंखे नम. सर्व विदित है कि रतन टाटा का बुधवार को निधन हुआ. संपूर्ण देश स्तब्ध है और शोक में है. व्यापार जगत चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा अपने गांधी टोला स्थित अस्थायी कार्यालय में रतन टाटा की लिए शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की. उपस्थित सदस्यों को निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश एवं अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने संबोधित किया.

मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष सह एफजेसीसीआई के कोल्हान के उपाध्यक्ष नितिन प्रकाश, अध्यक्ष मधुसूदन अगतवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल ख़िरवाल, उपाध्यक्ष शिबुलाल अग्रवाल, विकास गोयल, सचिव नीरज संदवार, कोषाध्यक्ष रज्जब ख़िरवाल, कार्यकारिणी सदस्य राजेश अग्रवाल, विवेक सिन्हा, गोविंदा खैतान, निशा केडिया, सदस्य पंकज चिरानिया, अमित रुंगटा, दीपक प्रसाद, सरदार जसपाल सिंह, बाबूलाल विजयवर्गीय, मुकेश पोद्दार आदि उपस्थित थे .

Chaibasa News: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का हुआ विधिवत उद्घाटन
चाईबासा: नवरात्रि के शुभ अवसर गाड़ीखाना स्थित हनुमान मंदिर चौक के दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में शहर के समाजसेवी साथ ही अमला टोला काली पूजा के अध्यक्ष और वैश्य संघर्ष मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव के द्वारा किया गया. विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पशुपालन पदाधिकारी सुधाकर सिंह मुंडा, अमला टोला काली पूजा समिति के बाबू भट्टाचार्य, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष संजय चौबे, विक्की शर्मा साथ ही गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज पटेल उपस्थित हुए. मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं दीप जलाकर मां की वंदना करते हुए विधिवत्त तरीके से पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर पूजा समिति के बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया.

मुख्य अतिथि सुनील प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि गाड़ी खाना के लोगों से मेरा बहुत ही पुराना संबंध रहा है. इस पूजा समिति के संस्थापक व सदस्य सदस्य स्वर्गीय धर्म मिंस से मेरा बहुत करीबी रहा है. इस पूजा समिति के सदस्यों द्वारा कम संसाधन में भी बेहतर पूजा का आयोजन करता आ रहा है. पूजा समिति के द्वारा पंडाल विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र पूरे शहर में रहता है, जिस कारण पूरे शहर की भीड़ यहां पर रहती है, मेरा पूरा सहयोग इस पूजा समिति को रहेगा. इस बार पूजा के दौरान मुझे गाड़ी खाना बुलाया गया, जो काफी अच्छा लगा. मां के दर्शन करने के मां के आशीर्वाद के साथ-साथ यह के लोगों का जो सम्मान मिला है, इसके लिए मैं पूरे गाड़ी का दुर्गा पूजा समिति को धन्यवाद देता हूं.

उद्घाटन में मौजूद विशिष्ट अतिथि के रूप में पशुपालन पदाधिकारी सुधाकर मुंडा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे मां का दर्शन के लिए आमंत्रित किया गया और जो सम्मान मुझे पूजा समिति से मिला है इसके लिए मैं पूरे पूजा समिति को धन्यवाद देता हूं.
कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हनुमान मंदिर चौक के अध्यक्ष आनंद प्रियदर्शी, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह,महादेव कारवां, ओमकार करवा, सदस्य प्रकाश करवा,रविंद्र करवा, जय गिरी गिस्वामी,दीपक गुप्ता, रोशन जायसवाल, संतोष पंडित राजू सेन संतोष कुमार मिश्रा सामोद करवा जयनारायण करवा संतोष करवा मनोज सोरेन रोहित विश्वकर्मा सहित सदस्य गण विशेष रूप से सम्मिलित हुए.

Chaibasa News: मंत्री दीपक बिरुवा ने श्री श्री गांधी टोला दुर्गा पूजा कमिटी पूजा पंडाल का किया उद्घाटन
चाईबासा: श्री श्री गांधी टोला दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्य के कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने फीता काट कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री दीपक बिरुवा ने देवी मां दुर्गा के समक्ष माथा टेक कर द्वीप प्रज्वलित कर किया.

इस दौरान मंत्री दीपक बिरुवा ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. मौके उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सदर एसडीपीओ बहमन टूटी समेत अन्य उपस्थित थे.

Chaibasa News: खुला माँ का पट, जय माँ दुर्गा की गूंज से गुंजायमान हुआ शहर
चाईबासा: महाषष्ठी की संध्या पर बुधवार को आदि दुर्गोत्सव आमला टोला सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा द्वारा आयोजित पूजा उत्सव का विधिवत शुभ आरंभ समिति के संरक्षक उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा के द्वारा विधिवत रूप से दिप- धूप प्रज्वलित कर किया गया एवं माता रानी से सबके कल्याण कामना की गई.

बच्चों के लिए एसआर रुंगटा मेमोरियल चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा ने कहा कि दुर्गा पूजा कोई धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है. कला और संस्कृति को प्रस्फुटित करने का अवसर है. माँ हम सभी को आशीर्वाद दें कि हम दुर्गा पूजा को और भव्यता से मनाए. दुर्गा पूजा का यह महापर्व हम सभी के जीवन में सुख, सौहार्द और समृद्धि लाए.

इस अवसर पर समिति के तपन कुमार मित्रा , प्रभाष सरकार , त्रिशानु राय , गौतम सरकार  , दिलीप अग्रवाल , देबनाथ सरकार , रतन डे  दीप चटर्जी , भरत रुंगटा , निरुपम मित्रा , कार्तिक सरकार , वैभव बजाज , रुपक सेनगुप्ता , सुशांत चटर्जी , वैभव बजाज , आदित्य सरकार , सुभोजीत डे ,रुद्रों सरकार पुरोहित अनूप मुखर्जी , विश्वनाथ राय , स्वाधीन बनर्जी , तपन बनर्जी , आसीत राय आदि उपस्थित थे .

Chaibasa News: विधायक सोनाराम सिंकु की अध्यक्षता में जनसंवाद अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक
चाईबासा: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के द्वारा सफल आयोजित जन संवाद सह अभियान लक्ष्य 2024 कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जगन्नाथपुर प्रखण्ड के जिंतुगाड़ा ग्राम टोला-दुरलीपी में विधायक सोनाराम सिंकु के आवासीय प्रांगण में समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान विधायक सोनाराम सिंकु ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव जीतने के लिए जहां रणनीति तैयार की. वहीं विधायक सोनाराम सिंकु ने जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इसी तरह मजबूती से चुनाव पर्व को भी सफल बनाना है. कार्यकर्ता ही पार्टी और संगठन का ताकत है.

बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, कांग्रेस जगन्नाथपुर प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, नोवामुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, टोंटो प्रखण्ड अध्यक्ष संजय हेंब्रम, जगन्नाथपुर प्रखण्ड प्रमुख बुधराम पूर्ति ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार रखे. सोनाराम सिंकु ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं को जनसंवाद कार्यक्रम सफल होने का सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दिए और निवेदन करते हुए आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव पूरे मजबूती के साथ लड़ना है. केकेसी पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष आनन्द गोप पूर्व जिला सचिव संदीप कुमार दास को पार्टी में पुनः स्वागत किया गया. मौके पर सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित रहे.

Chaibasa News: आनंदपुर के सारिवा से रोबोकेरा तक 22 किमी बनेगी सड़क, कैबिनेट से मिली स्वीकृति
चाईबासा: मनोहरपुर विस क्षेत्र अन्तर्गत आनंदपुर प्रखंड में सांसद जोबा माझी के प्रयास से बहुप्रतिक्षित सड़क निर्माण की दिशा में सरकार ने सकारात्मक पहल की है. मंगलवार को संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में मनोहरपुर अन्तर्गत आनन्दपुर (एनएच-320जी, पुराना एसएच-04 पर) से सारिवा (एनएच-320जी, पुराना एसएच-04 पर) भाया रोबोकेरा पथ (कुल लम्बाई-22.59 किमी) को ग्रामीण विकास विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण (पुल सहित) कार्य हेतु 57,89,24,400 रूपये (सन्तावन करोड़ नवासी लाख चौबीस हजार चार सौ रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

कैबिनेट के इस निर्णय से आनंदपुर क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि पथ निर्माण विभाग से बेहतर सड़क बनेगी. जिससे सुदूर क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. इधर, सांसद जोबा माझी ने कहा इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को लेकर वह आरंभ से ही प्रयासरत थी. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा ग्रामीणों की पुरानी मांग पर मुहर लगाते हुए सरकार ने उनकी सुधि ली है.

मंईयां सम्मान योजना से घबरा कर के गोगो-दीदी योजना को चलाने का प्रयास कर रही भाजपा: दीपक बिरुवा
चाईबासा: हेमंत सोरेन सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से भाजपा घबरा गई है. यही कारण है कि भाजपा बिना हाथ पैर के गोगो-दीदी योजना को चलाने का प्रयास कर रही है. इसका झूठा प्रलोभन देते हुए महिलाओं को फार्म भरवाने का काम कर रही है. यह बातें झींकपानी प्रखंड अंतर्गत नवागांव पंचायत के नवागांव रुगुडसाई मैदान में आयोजित झामुमो महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कई कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है. जिसका लाभ लेते हुए लोग आगे बढ़ रहे हैं.

उन्होंने कहा, महिलाएं भी सशक्त व सबल हो रही हैं. लेकिन भाजपा को यह पच नहीं रही है. जिस कारण तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. यहां तक कि अन्य राज्यों से आकर भाजपा के नेताओं ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जानकारी योजनाओं का गलत प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है. जिसका मुंहतोड़ जवाब के हर कार्यकर्ता को देना होगा. मंत्री ने यह भी कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता के लिए लड़ना होगा. उन्होंने सभी का उत्साह बढ़ाते हुए बैठक में आए कार्यकर्ताओं से संवाद कर राज्य सरकार की जन- कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को लाभ दिलाने हेतु जागरूक किया तथा संगठन की मजबूती के लिए हर स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही. मौके पर प्रमुख प्रदीप तामसोय, मुखिया गुरुचरण मुंडा, अंजना तामसोय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली, विनोद गोप, सुंदर गोप, पूर्व मुखिया सरिता आल्डा, मेंजारी मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.

Chaibasa News: सांसद जोबा माझी ने तीन पूजा पंडालों का किया उद्घाटन
चाईबासा: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने बुधवार को मनोहरपुर प्रखंड में तीन पूजा पंडालों का उद्घाटन किया. पूजा पंडाल उद्घाटन के साथ ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिये गये. सांसद ने जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव व एसडीपीओ जयदीप लकड़ा की उपस्थिति में मनोहरपुर हाजरा देवी स्थान दुर्गा पूजा पंडाल, संत नरसिंह आश्रम दुर्गा पूजा पंडाल एवं साइडिंग दुर्गा पूजा समिति दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया.

मौके पर सांसद जोबा माझी ने मां के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भगवती मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि की कामना की. उन्होंने लोगों से दुर्गा पूजा का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने एवं दुर्गा पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी. मौके पर हाजरा पूजा कमेटी के पदाधिकारी राजकुमार सिंह, अश्वनी बघेल, अभयशूल पाणि, विजय यादव, सूरज गुप्ता, अमित राज, राधेश सिंह, संत नरसिंह आश्रम दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी अरविंद गुप्ता, प्रकाश शाह, राजेश हरलालका, मुकेश हरलालका, बसंत हरलालका, सौरभ साह, सुमित साह, विजय सिंह, पिंकी डागा, शुभम पटेल, निखिल साह एवं साइडिंग दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी विनोद सिंह, बब्बू श्रीवास्तव, चंचल रवानी, भवनाथ साहनी समेत पूजा समिति के सदस्यगण और अन्य लोग उपस्थित रहे.

Chaibasa News: एनएच-75 के निर्माण के लिए कैबिनेट से मिली स्वीकृति, ग्रामीणों में खुशी की लहर
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिलान्तर्गत झींकपानी व टोंटो प्रखंड के लोकेसाई मेन रोड (NH-75E पर) से टोंटो-रेंगड़ाहातू (चाईबासा-टोन्टो-रोआम पथ पर) पथ बहुत जल्द बनने वाली है. मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे स्वीकृति प्रदान की गई है. टोंटो-रेंगड़ाहातू (चाईबासा-टोन्टो-रोआम पथ पर) पथ (लंबाई-25.105 किमी) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण, मजबूतीकरण / पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन सहित) हेतु  74,16,19,800/- (चौहत्तर करोड़ सोलह लाख उन्नीस हजार आठ सौ रू०) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.

सड़क बनाने की खबर पाकर जर्जर सड़क से जूझ रहे इस इलाके के लोगों ने मंत्री दीपक बिरुवा का आभार प्रकट किया है. ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क काफी जर्जर हालत में है. जिस कारण आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस रास्ते से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. सड़क बन जाने से इस क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी.

Chaibasa News: नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी के जतरमा में तीन फेरी वालों की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरोड़ा पंचायत की जतरमा गांव स्थित नदी किनारे तीन लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. घटना रविवार की बताई जा रही है. पुलिस ने मंगलवार को गांव से शव बरामद किया. बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव में रहकर कुछ लोग गांव-गांव में घूम कर फेरी करते थे. रविवार को तीन लोग फेरी करने जतरमा गांव गए थे, लेकिन रविवार को बंदगांव स्थित अपने डेरा नहीं पहुंचे. इसके बाद तीनों के साथी सोमवार को खोजबीन के लिए जतरमा गांव गए तो तीनों की हत्या किए जाने के बारे में जानकारी मिली. तीनों की हत्या निर्मम तरीके से की गई है.

सीढ़ीनुमा डंडे में बांधकर सर को पत्थर से कुचल दिया गया है, साथ ही गुप्तांग भी काट दिए गए हैं. इधर अपने साथियों की हत्या की जानकारी बंदगांव पुलिस को दी. जतरमा गांव बंदगांव थाना क्षेत्र से सटे होने व घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण गुदड़ी व बंदगांव थाना की पुलिस की टीम ने मंगलवार को गांव पहुंचकर शव बरामद किया. हालांकि शाम हो जाने के कारण शव को टेबो थाना में ही रखा गया. हत्या क्यों की गई है और किसने की है इस बात का पता नहीं चल पाया है. फ़िलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है.