Samridh Jharkhand - Samridh Jharkhand

Ranchi News: एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का रांची में जेईई-नीट डिवीजन शुरू
रांची: पिछले दस वर्षों से प्री-नर्चर कॅरियर फाउंडेशन (पीएनसीएफ) के रूप में सेवाएं दे रहा एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने राजधानी रांची में सेवाओं के विस्तार की घोषणा की है। एलन रांची में नीट-जेईई डिवीजन की शुरूआत 31 अगस्त से हो चुकी है। यहां चाणक्य बीएनआर होटल में आयोजित समारोह में यह घोषणा की गई। इस अवसर पर एलन के जोनल हेड एवं वाइस प्रसीडेंट डॉ. विपिन योगी मुख्य अतिथि रहे। इसके साथ ही एलन कोटा के एक्सपर्ट फैकल्टीज व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में स्टूडेंट्स व पेरेन्ट्स की मौजूदगी में पोस्टर का विमोचन किया गया। एलन रांची में वर्ष 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेईई मेन, एडवांस्ड और नीट-यूजी के बैच जनवरी माह से शुरू होंगे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विपिन योगी ने बताया कि फरवरी माह में एलन के कार्यक्रम में आए कैप्टन कूल और भारतीय क्रिकेट जगत के बादशाह रांची के सपूत महेन्द्र सिंह धोनी से एलन ने रांची में सेंटर शुरूआत करने का वादा किया था। इस वादे को निभाते हुए एलन सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए जेईई-नीट डिवीजन शुरू करने की घोषणा कर चुका है। अब रांची के स्टूडेंट्स को डॉक्टर व इंजीनियर बनने का सपना पूरा करने के लिए किसी दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां की प्रतिभाओं को यहीं संबल मिलेगा और वो आगे बढ़ेंगे। रांची में कोटा जैसा श्रेष्ठ शिक्षा और श्रेष्ठ माहौल दिया जाएगा।

डॉ. योगी ने झारखंड सरकार द्वारा कोचिंग रेगुलेशन बिल पारित करने का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एलन, सरकार और प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार गाइडलाइन की पालना करते हुए विद्यार्थियों के कॅरियर को दिशा देगा। गाइड लाइन का अध्ययन किया जा रहा है और हर कदम सरकार के निर्देशानुसार ही उठाया जाएगा।

हेमन्त योगी जो विगत 22 वर्षों से एलन कोटा में फिजिक्स पढ़ा रहे हैं उनको सेंटर हेड बनाया गया है और मुख्य रुप से कोटा की एक्सपर्ट फैकल्टीज के द्वारा ही अध्यापन कार्य होगा। सेंटर हेड ने बताया कि रांची में हरमू, हवाई नगर व लालपुर कैम्पस में पढ़ाई होगी। जेईई-नीट के बैच जनवरी माह से लालपुर कैम्पस में लगाए जाएंगे। स्टूडेंट्स एलन टैलेंटेक्स एग्जाम में शामिल होकर एलन फीस में 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा आगामी 12 अक्टूबर को होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। उन्होंने कहा कि गत दस वर्षों में जूनियर डिवीजन सें जो विश्वास एलन का रांची से जुड़ा है। अब स्टूडेंट्स एलन रांची से नीट-जेईई परीक्षा में रांची में रहकर ही राष्ट्रीय स्तर के परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्रा.लि.18 अप्रैल 1988 को स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड वर्तमान में 7 देशों के साथ भारत के 24 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों के 65 शहरों में स्टडी सेंटर्स के माध्यम से शिक्षा मुहैया करवा रहा है। इन शहरों में 285 से अधिक क्लासरूम कैम्पस हैं तथा 400 से अधिक शहरों में टेस्ट सेंटर्स हैं। स्थापना से अब तक 35 लाख से अधिक विद्यार्थी एलन से मार्गदर्शन प्राप्त कर चुके हैं। एलन प्री-इंजीनियरिंग जेईई-मेन, एडवांस्ड, प्री-मेडिकल नीट-यूजी, प्री-नर्चर एंड कॅरियर फाउंडेशन (कक्षा 6 से 10 और ओलंपियाड) की तैयारी के लिए भारत का प्रमुख कोचिंग संस्थान है। एलन का फोकस स्टूडेंट्स के नॉलेज और कॉन्सेप्ट के फाउंडेशन को मजबूत करना है। गत 16 वर्षों में एलन के 27 स्टूडेंट्स ने इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की।

Ranchi News: गुरुकृपा पब्लिक स्कूल में साईबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
रांची:  गुरुकृपा पब्लिक स्कूल पिस्कामोड़ साईबर सुरक्षा जागरूकता सत्र (कार्यशाला) का आयोजन हुआ। इस कार्यालय में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं सीनियर बच्चों ने भाग लिया। कार्यशाला को मुख्यवक्ता अमेरिकी साईबर सुरक्षा कंपनी के सिक्योरिटी कंसल्टेंट आशुतोष कुमार ने संबोधित किया। उन्होनें अपने संबोधन मे बच्चों को ओटीपी फ्रॉड, मोबाइल कॉल फ्रॉड और हैकिंग, डेटा चोरी एवं जालसाजी जैसे डिजिटल खतरों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारियां दी।

आशुतोष कुमार ने कहा आज के डिजिटल युग में बच्चे इंटरनेट से लगातार जुड़ रहे हैं,ऐसे में उनके लिए साईबर सुरक्षा की बुनियादी समझ होना बेहद आवश्यक है।

मौके पर इस कार्यशाला मे विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अंक ज्योतिष अभिषेक पांडे, छात्र ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, समाजसेवी शैलेश कुमार सिंह, कुमार पुरंदर, स्वप्निल सिंह सरस मौजूद थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ranchi News: क्षत्रिय गौरव की बैठक आज, समाज की एकजुटता सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा : प्रवीण सिंह
रांची: क्षत्रिय गौरव की बैठक रविवार को कटहल मोड़ के निकट ललगुटुवा बैंक्विट हॉल में 11 बजे से होगी। पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बैठक के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कल होने वाली बैठक में समाज की एकजुटता, उत्थान और शैक्षणिक मुद्दों आदि विषयों पर चर्चा होगी। इस बैठक में प्रदेश भर से समाज के लोग जमा होंगे। सभी के विचार विभिन्न विषयों पर लिए जाएंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज में कई समस्याएं हैं जिसका निदान जरूरी है। समाज के सभी लोगों की राय लेकर इसके निदान की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज को एकजुट करना और उसके उत्थान के लिए काम करना है। इसके लिए मिलजुल कर प्रयास किया जाएगा।

कल की बैठक में शैक्षणिक ज़रूरतें सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी और निर्णय लिए जाएंगे। इस बैठक में समाज के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। मौके पर सत्यनारायण सिंह, अजय सिंह, रमेश सिंह, जीवेश सिंह सोलंकी, भूपेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह व विप्लव प्रियेश सहित कई लोग मौजूद थे।

Ranchi News: रांची में इमका मीट, जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल बने झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष
रांची: आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव कनेक्शन्स, 2025 के झारखंड चैप्टर की मीट रांची में संपन्न हुई। इस दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत संस्थान के पूर्व छात्र मिले और सभी ने संस्थान से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल को सर्वसम्मति से झारखंड चैप्टर का नया अध्यक्ष चुना गया है।

किशोर कौशल ने कहा कि इमका एक परिवार की तरह है। आपस में मिलते रहने से हम सुख-दुख शेयर कर पाते हैं। एक-दूसरे की मदद कर पाते हैं। मीट में आए एलुमनी के बच्चों ने इस मौके पर प्रस्तुति भी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चैप्टर की निवर्तमान महासचिव सचिव मनीषा सिंह ने की। कार्यक्रम में दिल्ली से एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रसाद सान्याल, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष गुप्ता के अलावा रीतेश वर्मा और बद्री नाथ ने भाग लिया। सीयूजे, रांची में सहायक प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार ने मंच संचालन किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पूजा अमृता उरांव ने किया।

सीयूजे, रांची के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष देवव्रत सिंह, रांची विश्वविद्यालय के शिक्षक संतोष उरांव, पीआईबी के अधिकारी ओंकार पांडेय ने अपने संबोधन में इमका के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अमित गुप्ता, आनंद दत्त, शुभम, देवेंद्र कुमार, कुणाल किशोर, पंकज चंद्र गोस्वामी, समीर उरांव, मुकुल तायल, अंकुर कुमार, विवेकानन्द सिंह, प्रणव प्रत्युष आदि पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

Ranchi News: लेडीज़ सर्कल राउंडटेबल ने दिव्यांग जोड़ियों को विवाह में दिए उपहार
रांची: समारीटन राउंडटेबल 244 एवं लेडीज़ सर्कल 169 ने रविवार को शारीरिक रूप से दिव्यांग एवं दृष्टि बाधित जोड़ियों की सामूहिक विवाह समारोह में उपहार एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराई गई।

लेडीज़ सर्कल, राउंडटेबल, लायंस क्लब ऑफ रांची द्वारा रविवार 23 मार्च 2025 को श्री राणी सति मंदिर रातू रोड़ रांची में "सेवा विभाग, विश्व हिन्दू परिषद झारखंड" के सहयोग से 8 शारीरिक दिव्यांग और 9 दृष्टिबाधित जोड़ियों का 24 जोड़ियों के साथ कुल 41 कन्याओं का सनातन वैदिक रीति- रिवाजों के साथ पाणिग्रहण संस्कारों का संपादन हुआ। नव दम्पत्तियों को स्नेह और आशीर्वचन के लिए प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग पधारे।

लेडीज़ सर्कल कि अध्यक्षा प्रीति सराफ ने कहा की लेडीज़ सर्कल एवं राउंडटेबल सदा ही समाजसेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा की इन्हें भी जीवन जीने का अधिकार है, इनकी भी जैविक और नैसर्गिक आवश्यकताऐं हैं, इसलिए उनकी संस्था इस नेक कार्य के लिए आगे आयी है।

इस समारोह में राउंडटेबल लेडीज़ सर्कल के अविनाश जैन, प्रीति सराफ, आयुष मोदी, आकाश खोसला, नेहा खेमका, ख़ुशबू सिंघानिया, अंशु गुप्ता, शिखा खोसला, स्नेहा जैन, भावना सेठी, वर्तिका राजगढ़िया, प्रीयंका जैन, सुमन जयसवाल, नीतिका मोहता एवं अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Breaking news: ATS और स्पेशल सेल की बड़ी कार्यवाई, रांची से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
रांची: चान्हो थाना क्षेत्र के चितरी गांव से शुक्रवार को अलकायदा के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल दिल्ली और एटीएस झारखंड टीम ने कांड संंख्या 301/24 में आरोपित शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा शाहबाज अंसारी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह को उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देश की खिलाफत करने और गंभीर आतंकी साजिश रचने को लेकर दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और अलग-अलग राज्यों की पुलिस की मदद से वर्ष 2024 में झारखंड, दिल्ली और राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की थी। झारखंड पुलिस के एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था जबकि राजस्थान में ट्रेनिंग ले रहे छह संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया था, जिसमें अधिकांश झारखंड के रहने वाले थे। मामले में शाहबाज अंसारी फरार चल रहा था।

इसी बीच झारखंड एटीएस और दिल्ली की स्पेशल सेल को यह सूचना मिली कि शाहबाज अंसारी अपने गांव चितरी आया हुआ है, जो रांची लोहरदगा के बॉर्डर पर स्थित है। जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अब तक झारखंड के रांची के बरियातू से डॉ इश्तियाक अहमद, हजारीबाग से फैजान अहमद, चान्हो से मो. मोदब्बीर, मो. रिजवान, मुफ्ती रहमतुल्लाह मजहिरी, मतिउर रहमान, एनामुल अंसारी और लोहरदगा के कुडू से इलताफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।

पिछले वर्ष गिरफ्तार संदिग्धों में रांची के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ. इश्तियाक अहमद को मास्टरमाइंड के तौर पर चिह्नित किया गया था। उस दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। जांच में आए तथ्यों के आधार पर 23 अगस्त, 2024 को एटीएस के साथ संयुक्त टीम ने दबिश दी। सबसे पहले हजारीबाग से एटीएस की टीम ने फैजान अहमद को गिरफ्तार किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर रांची के बरियातू जोड़ा तालाब के अल हसन रेसीडेंसी में एटीएस की टीम ने दबिश दी, जहां से एटीएस की टीम ने इश्तियाक को गिरफ्तार किया था।

16 अगस्त, 2024 को एटीएस की टीम ने लोहरदगा में कुडू के हेंजला कौवाखाप गांव में छापेमारी की थी। एटीएस की टीम यहां अलताफ उर्फ इल्ताफ की तलाश में पहुंची थी लेकिन वह घर में नहीं मिला। छापेमारी के दौरान उसके घर से दो हथियार और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे। इस दौरान शाहबाज के घर पर भी छापेमारी की गई थी लेकिन वह फरार मिला था।

Giridih news: पांच वर्षीय बच्चे का शव बरामद, कल शाम से था लापता हत्या का आराेप
गिरिडीह: देवरी थाना क्षेत्र के चोलीडीह गांव स्थित बुढ़वा आहार के समीप गुरुवार को एक पांच वर्षीय बच्चे का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृत बच्चे की पहचान कंचन देवी का पुत्र सुदीप कुमार यादव था। इस बात मृतक सुदीप की मां, कंचन देवी ने बताया कि बुधवार को उसका उसके चाचा ससुर परशुराम यादव और चाची सास सावित्री देवी के साथ बुधवार शाम विवाद हुआ था। उसके बाद से ही पुत्र सुदीप घर से गायब हो गया था।

उसने अपने पुत्र की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। गुरुवार को उसका शव तालाब के पास मिला। सुदीप का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू और एएसआई बुद्धदेव उरांव सदलबल गांव पहुंचे और सारी बातों से अवगत हुए।

इस दौरान मृत बच्चे की मां कंचन देवी ने पुलिस के समक्ष अपने चचेरे ससुर परशुराम यादव और चाची सास सावित्री देवी पर पुत्र सुदीप की हत्या कर शव तालाब के पास फेंक देने का आरोप लगाया है। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मासूम की हत्या के आरोप में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। इस बीच खबर है कि आरोपित दम्पत्ति गांव से फरार है।

Ranchi news: सुनील सिंह ने सीबीआई की विशेष अदालत में किया सरेंडर, सशर्त जमानत मंजूर
रांची: माइनिंग घोटाले के आरोपित सुनील सिंह ने गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलके और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर उन्हें सशर्त जमानत दे दी।

सुनील सिंह के खिलाफ जब केस हुआ था, तब वह उषा मार्टिन में कार्यरत थे। लेकिन फिलहाल वह जेएसडब्ल्यू में जीएम के पद पर कार्यरत हैं। उन पर वर्ष 2005 में उषा मार्टिन को माइंस आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप है, वर्ष 2005 में उषा मार्टिन कंपनी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के घाटकुरी में एक लौह अयस्क खदान आवंटित की गयी थी। इसमें कथित रूप से भ्रष्टाचार हुआ था। इस केस के अन्य आरोपित आईएएस अरुण कुमार सिंह और इंद्रदेव पासवान को भी कोर्ट से पिछले दिनों सरेंडर करने पर राहत मिल चुकी है।

सीबीआई के मुताबिक, इस घोटाले में सुनील सिंह की भी भूमिका थी। सीबीआई की दिल्ली इकाई ने कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत 2016 में 220/2016 एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी में उषा मार्टिन के प्रमोटरों और खनन विभाग के अधिकारियों को आरोपित बनाया गया था, प्राथमिकी में कहा गया है कि खदान के आवंटन के लिए जो सुझाव केंद्र सरकार को भेजा गया था, उसमें राज्य सरकार के अधिकारियों ने उषा मार्टिन के पक्ष में पक्षपात किया था। कंपनी ने कथित तौर पर वादा किया था कि वह हाट गम्हरिया में स्थित अपने इस्पात संयंत्र में लौह अयस्क का उपयोग करेगी।

कंपनी ने राज्य सरकार को एक अंडरटेकिंग भी दिया था। हालांकि सीबीआई ने आरोप लगाया कि कंपनी बाद में यह कहते हुए इस बात से मुकर गयी कि कैबिनेट नोट में इसका कोई विशेष जिक्र नहीं था।

Ramgarh news: बढ़ते अपराध को लेकर डीआईजी ने बुलाई बैठक, दिए ये कड़े निर्देश
रामगढ़: हजारीबाग डीआईजी संजीव कुमार बुधवार को रामगढ़ पहुंचे तो उन्होंने सीधे संगठित अपराध को ही मुख्य मुद्दा माना। यहां उन्होंने आपराधिक गिरोह के जरिये लगातार घटनाओं को अंजाम दिए जाने के मुद्दे पर चर्चा की।

उन्होंने अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का आदेश दिया। रामगढ़ पहुंचने पर डीआईजी का स्वागत एसपी अजय कुमार ने किया। सार्जेंट मेजर मंटू यादव के जरिये उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डीआईजी ने परिसदन भवन में एसपी, डीएसपी, सभी पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना प्रभारी के साथ बैठक किया गया‌। जिसमें संगठित अपराधिक गिरोह के द्वारा कारित घटनाओं की समीक्षा की गई।

संगठित आपराधिक गिरोह के सदस्यों की ओर से कोल व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टर, विकास कार्यों में लगे कंपनियों के संचालकों, संवेदको से की जा रही लेवी, रंगदारी की मांग पर अंकुश लगाने और उनके सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने एवं कोल व्यवसायियों ट्रांसपोर्टर, विकास कार्यों में लगे कंपनियों के संचालाकों तथा संवेदकों के साथ बैठक कर थाना, ओपी प्रभारी से लेकर वरीय पदाधिकारियों तक का मोबाईल नंबर सभी को उपलब्ध कराने को कहा। किसी भी प्रकार की धमकी या अन्य कोई सूचना मिलने पर अविलम्ब पुलिस को इसकी जानकारी दे। आपकी पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।

डीआईजी ने थाना, ओपी प्रभारियों को क्षेत्र में अपने स्वयं के भ्रमण को बढ़ाने, सूचना संकलन को मजबूत करने तथा संगठित आपराधिक गिरोह के जेल से बाहर आये सदस्यों की गतिविधि पर निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधि पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के अंत में डीआईजी के जरिये सभी पुलिस पदाधिकारियों को संगठित अपराधिक गिरोह और वैसे अपराधकर्मी जो लेवी, रंगदारी एवं क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग, अगजनी जैसी घटनाएं कारित कर रहे है, के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Ramgarh news: अपराधियों ने विस्थापित नेता संतोष सिंह की गोली मारकर की हत्या
रामगढ़: रामगढ़ और हजारीबाग जिले के सीमावर्ती इलाके उरीमारी में अपराधियों ने एक विस्थापित नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। बुधवार को विस्थापित नेता संतोष सिंह की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उरीमारी क्षेत्र पोटंगा लुकैयाटांड़ में घात लगाए अपराधियों ने विस्थापित नेता सह सीसीएल कर्मी संतोष सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी अनुसार बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने विस्थापित नेता को सीने, पेट और सिर में कुल तीन गोलियां मारी है। घायल संतोष सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उरीमारी क्षेत्र में कोयला और लोकल सेल से जुड़े संतोष सिंह को अपराधियों द्वारा पहले भी धमकी दी जा चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि लेवी को लेकर संतोष सिंह की हत्या कर दी गई हैं। बरका सयाल क्षेत्र मे कई दिनों से अपराधियों की दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर उरीमारी थाना प्रभारी रामकुमार राम, गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर चुके है।

Ranchi news: सीएम हेमंत सोरेन बलिदानी शेख भिखारी और टिकैत उमराव को किया नमन
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बलिदानी शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को शहादत दिवस पर याद किया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि अंग्रेज शोषकों और अत्याचारियों के खिलाफ विद्रोह करने वाले झारखंड की माटी के वीर सपूत अमर वीर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को शत-शत नमन। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर शहीद अमर रहें।

अंग्रेज शोषकों और अत्याचारियों के खिलाफ विद्रोह करने वाले झारखण्ड की माटी के वीर सपूत अमर वीर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन।

झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें!
जय झारखण्ड! pic.twitter.com/xC9S9m9pPe

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 8, 2025

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने रामगढ़ के गोला में दुर्घटना में चालक समेत तीन बच्चों के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।

रामगढ़ के गोला में स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर से वैन चालक समेत 3 बच्चों के निधन की दुःखद खबर से मर्माहत हूँ।
मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा…

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 8, 2025

Lohardaga news: सशत्र सीमा बल द्वारा किया गया चिकित्सा शिविर का आयोजन
लोहरदगा: सशत्र सीमा बल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जरिये संयुक्त रूप से मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किस्को प्रखंड के सेमरडीह में बुधधार काे किया गया। मानव कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत राजेश सिंह, कमांडेंट 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिलम गुमला के मार्ग निर्देशन में किस्को के कंपनी कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह, सहायक कमांडेंट के नेतृव में मानव चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया।

इसमें डॉ. हिमांशु गिरी सहायक कमांडेंट, 32 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के साथ डॉ. प्रियंका, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद किस्को के जरिये सेमरडीह, वाणपुर, डटमा और आस पास के लगभग 100 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया और साथ ही निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर सहायक कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल समय समय पर अपने आदर्श वाक्य 'सेवा सुरक्षा और बंधुत्व को चरितार्थ करते हुए ग्रामवासियों की मदद और युवाओ के उत्थान के लिए जन कल्याण कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। ताकि क्षेत्र के पिछड़े और वंचित लोगों को जन-सुविधाओ का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की मदद की जरुरत पड़ती है तो सशस्त्र सीमा बल आपके साथ है।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुमन मिंज , खरकी पंचायत के मुखिया चांदमनी उरांव, प्राथमिक विद्यालय सेमरडीह के प्रधानाचार्य और क्षेत्र के अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।