रामगढ़ में 28 नवंबर तक धारा 144 लागू

रामगढ़ में 28 नवंबर तक धारा 144 लागू

रामगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस संबंध में दिनांक 16 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक बड़कागांव एवं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में आम चुनाव 2019 हेतु प्रत्याशियों नाम निर्देशन पत्र दाखिल, समीक्षा, वापसी एवं निर्वाचन प्रतीक आवंटन का कार्य किया जाएगा। उक्त कार्य अनुमंडल परिसर स्थित निर्वाची पदाधिकारी, बड़कागांव विधानसभा सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, रामगढ़ एवं निर्वाची पदाधिकारी रामगढ़ विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी, रामगढ़ के कार्यालय कक्ष में किया जाएगा।

इस अवसर पर किसी भी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो इसी कारण से अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार द्वारा संपूर्ण अनुमंडल परिसर, रामगढ़ के 100 मीटर की परिधि में 16 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक धारा 144 लागू किया गया है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करते समय 100 मीटर के दायरे में एक के साथ अधिकतम पांच व्यक्ति से ज्यादा व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। अनुमंडल परिसर में किसी भी प्रकार के निजी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। सभी अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करते समय आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करना होगा। इस अवधि के दौरान अनुमंडल परिसर के अंदर लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित रहेगा तथा इसके उल्लंघन पर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह निषेधाज्ञा आदेश चुनाव कार्य में लगे सरकारी पदाधिकारी, कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, पुलिस बल पर लागू नहीं होगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी