स्कूल मर्ज कर फैलाई जा रही अशिक्षा: सुभाष
On
कोडरमा: महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सुभाष यादव का आज कोडरमा स्थित महतो अहरा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शिव वाटिका झुमरी तिलैया में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार झूठ की सरकार है। रोजगार नहीं देकर मिनरल और मेजर के नाम पर लोगों को छला है। कहा कि वे लोगों की उम्मीद पर कोडरमा आए हैं।
श्री यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र के साथ मजाक और संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेंट लगाकर उज्जवला योजना के तहत गैस बांटे जा रहे है और सब्सिडी छिनकर लोगो को बेवकूफ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवास योजना में लूट मची है। रघुवर सरकार एक पंचायत में एक स्कूल को रखकर मर्जिंग के नाम पर अशिक्षा फैला रही है। सिंचाई के नाम पर बनाये गए डोभा का हाल बुरा है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



