एआईएमआईएम की टिकट पर लड़ेंगे कुरैशी !
On
हजारीबाग: 81 विधानसभा सीटों वाली झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 में पहली बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम ) झारखंड में लगभग 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हजारीबाग समाज सेवी बाबर कुरैशी एआईएमआईएम पार्टी के टिकट पर सदर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में झारखंड के रांची में पार्टी मुखिया व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की सभा की गई थी, जिसमें कई समर्थक जुटे थे। इसी कार्यकर्म में बाबर कुरैशी भी शामिल हुए थे, जिनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, हालांकि इस बाबत बाबर कुरैशी से जब पूछा गया तो उन्होंने किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ने से इंकार किया, लेकिन कहा कि यदि जनता राय देगी तो जनहित में चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए चुनाव लड़ने से गुरेज नहीं है, लेकिन अभी किसी पार्टी से कोई बात नहीं हुई है। ये कहते हैं कि ओवैसी बेदाग छवि के नेता हैं, ऐसे में झारखंड की 12 सीटों पर एआईएमआईएम अपना प्रभाव छोड़ सकती है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



