किसानों को डबल फायदा: रघुवर

किसानों को डबल फायदा: रघुवर

गिरिडीह: केंद्र व राज्य सरकार ने 2022 तक किसानों की आय को दुगना करने और उनकी क्रय शक्ति बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। किसानों को योजना के तहत मिल राशि उन्हें कृषि संसाधन जुटाने में सहायक होगी। सरकार की सोच है, कि किसान किसी के समक्ष हाथ ना फैलाएं, बल्कि खुद की राशि से कृषि कार्य करें। उक्त बातें बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गिरिडीह में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत दी जाने वाली द्वितीय किस्त वितरण समारोह में कही। इस मौके पर उन्होंने गिरिडीह जिले के लिए 300 करोड़ 99 लाख 93 हजार 343 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और परिसंपत्तियों का वितरण किया।

मौके पर ही सीएम के द्वारा गिरिडीह जिला के 1 लाख 80 हजार किसानों को 2री किस्त के तहत राशि मुहैया करा दी गई। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत इस बाबत 48 घंटे के भीतर प्रदेश के 24 लाख 53 हजार किसानों के खाते में 400 करोड़ से अधिक की राशि सीधे खाते में पंहुच जांएगी। मुख्यमंत्री ने इस बाबत कहा कि आजादी के बाद से ही कृषि प्रधान देश भारत, जहां की 70 प्रतिशत आबादी गांव में निवास करती है। उस देश में पश्चिमी औद्योगिकीकरण को थोप दिया गया। किसानों की सुध किसी ने नहीं ली। किसान आत्महत्या को मजबूर हुए। किसानों की क्रय शक्ति को बढ़ाने, उनकी आय को दोगुना करने के लिए 2014 के बाद केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारंभ किया गया, जिसके तहत देशभर के किसानों को अगले 10 वर्ष तक कृषि कार्य हेतु 6 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना से प्रभावित होकर और किसानों को डबल फायदा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने भी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया है। योजना के तहत आज आपको द्वितीय किस्त की 25 प्रतिशत राशि दी जा रही है। आने वाले दिनों में तीसरा किस्त भी आपको प्राप्त होगा। सरकार ने झारखंड के 35 लाख किसानों के खाते में 3 हजार करोड़ रुपए देने का लक्ष्य तय किया है। इस योजना से वंचित किसान जल्द अपना निबंधन कराएं और योजना की पहली व दूसरी किस्त का लाभ लें। मुख्यमंत्री ने बताया कि आधुनिक युग में तकनीक के सहारे प्रति बूंद ज्यादा फसल उत्पादन कैसे हो। इनकी बारीकियों से अवगत कराने के लिए सरकार ने दो बार किसानों को इजराइल भेजा है। इजराइल से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे किसान अब मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने क्षेत्र के किसानों को खेती की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं, ताकि किसान अधिक उत्पादन कर अपनी आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर सकें। उन्होंने किसानों से पशुपालन के व्यवसाय को अपनाने का आग्रह किया। कहा कि राज्य की गरीब बहनों को 90 प्रतिशत अनुदान पर गाय दी जा रही है। युवा भी युवा मंडल बनाकर डेयरी फार्म प्रारंभ करें। सरकार उन्हें 50 प्रतिशत अनुदान देगी। ऐसा होने पर हम हम झारखंड में श्वेत क्रांति का आगाज कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक गिरिडीह निर्भय शाहाबादी, जमुआ विधायक, महापौर गिरिडीह, उपमहापौर, कृषि निदेशक छवि रंजन, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी हजारों की संख्या में किसान, सखी मंडल की महिलाएं व अन्य उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान