लोहरदगा में दिलचस्प हुआ चुनावी अखाड़ा, त्रिकोणीय होगा मुकाबला

लोहरदगा में दिलचस्प हुआ चुनावी अखाड़ा, त्रिकोणीय होगा मुकाबला

समृद्ध डेस्क: झारखंड के लोहरदगा भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत द्वारा बुधवार को नामांकन दाखिल करने के बाद चुनावी जंग ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है। इस मुकाबले को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यानि सुखदेव भगत और वर्तमान अध्यक्ष यानि डाॅ रामेश्वर उंराव के बीच सीधी टक्कर के तौर पर भी देखा जा सकता है। सोने पर सुहागा ये है कि भाजपा की सहयोगी रही आजसू ने भी इसे अपनी परंपरागत सीट मानते हुए नीरु भगत को बतौर प्रत्याशी उतार कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

सुखदेव भगत के अलावे भाजपा के प्रत्याशी के रुप में आज पांकी विधानसभा सीट से शशिभूषण मेहता ने भी नामांकन दाखिल किया है। ये दोनों हाल में ही भाजपा में शामिल हुए हैं। झारखंड विधानसभा में पांच चरणों के तहत विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें पहले चरण के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन था। लोहरदगा में कांग्रेस के दो दिग्गजों का मुकाबला पार्टियों के साथ-साथ व्यक्तिगत राजनैतिक हैसियत को भी बताने का काम करेगा। पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत भी मजबूत दावेदारी पेश करेंगी, इसमें कतई शक नही। सुखदेव भगत ने उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने आजसू को हराया था, ऐसे में उनकी अग्निपरीक्षा होगी।

आजसू लोहरदगा को अपनी परंपरागत सीट मानकार चल रही है। यहां से कमल किशोर भगत दो बार विधायक रहे हैं। मशहुर डाॅ केके सिन्हा पर हमला करने के आरोप में उन्हें कोर्ट ने सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हेें विधायकी गवानी पड़ी थी। उपचुनाव में आजसू कांग्रेस से हार गई। कांग्रेस के सुखदेव भगत ने आजसू को हराया था। बाद में कांग्रेस से हुई तकरार के बाद वे भाजपा में चले गए। ये देखना दिलचस्प होगा, कि चुनावी जंग में बाजी कौन मारता है ?

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी