गठबंधन पर संशय बरकरार, आजसू ने गेंद भाजपा के पाले में डाला

गठबंधन पर संशय बरकरार, आजसू ने गेंद भाजपा के पाले में डाला

रांची: आजसू भाजपा के साथ गठबंधन पर अंतिम दम तक सहमति बनाने के लिए प्रयासरत है और बुधवार को लगातार दूसरे दिन मीडिया के साथ हुई वार्ता में गेंद भाजपा के पाले में डाल दिया। सीट शेयरिंग को लेकर गोल मटोल जवाब दिया, लेकिन गठबंधन पर कहा कि भाजपा से अधिकृत जानकारी अभी तक नहीं आयी है। इस मौके पर पार्टी के हरमू रोड स्थित कार्यालय में जेएमएम नेता व पूर्व विधायक अकील अख्तर 300 से ज्यादा समर्थकों के साथ आजसू का दामन थामा। वे पाकुड़ से प्रत्याशी होंगे।

अकील अख्तर 2009 में कांग्रेस के आलमगीर आलम को विस चुनाव हरा चुके हैं। मीडिया से बात करते वक्त अकील भावुक हो गए। कहा कि उन्होंने अभी तक सिर्फ जनता के लिए राजनीति की है। उनके साथ बेइमानी कभी नहीं करूंगा। कहा कि झारखंड के गांवों को मॉडल गांव बनाने का मौका सुदेश महतो को मिले, यही इच्छा है। कहा कि सुदेश महतो के उपमुख्यमंत्री वाली गठबंधन सरकार ने काफी काम किया था, केवल पाकुड़ में 64 पुल-पुलिया बने थे। उन्होंने कहा कि पाकुड़ के नौजवानों ने युवा सुदेश के साथ चलने का फैसला सुनाया, क्योंकि वे वादा निभाते हैं। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि श्री अख्तर काम पर विश्वास करने वाले नेता हैं। उन्होंने पाकुड़ व संथाल के विकास हेतु काफी काम किये हैं। पाकुड़ की जनता उनका इंतजार कर रही है व कई लोग अभी पार्टी में शामिल होने के लिए कतार में हैं।

आजसू सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी पहले, दूसरे और तीसरे चरण की तैयारियों में जुटी है। हमारा प्रस्ताव भाजपा नेतृत्व के पास है। कोई आधिकारिक सूचना आने पर अपना पक्ष आपके सामने रखूंगा। कहा कि एक से दो दिन के भीतर पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। आजसू व भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें सिंदरी, चक्रधरपुर, मांडु, लोहरदगा और सिमरिया में दोनों ने ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। 11 नवंबर को आजसू प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने लोहरदगा से अपना नामांकन भी भर दिया, जबकि भाजपा से सुखदेव भगत ने नामांकन भरा है। गौरतलब है कि मंगलवार को सुदेश महतो ने भाजपा को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर कहा था कि गठबंधन रहे या न रहे, इसका फैसला भाजपा को करना है। इसके बाद भाजपा कार्यालय व सीएम आवास पर बैठकें भी की गईं।

झामुमो ने किया 6 साल के लिए निलंबित

जेएमएम के पूर्व विधायक अकील अख्तर के आजसू थामने के कुछ पल ही बाद उन्हें अनुशासन और पार्टी विरोधी नीति के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने 13 नवंबर 2019 को पत्र जारी कर कहा गया है कि विभिन्न समाचार पत्रों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं जिला समितियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय सदस्य अकील अख्तर व कुछ लोगों को निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित किये गए सदस्यों में सरोज लकड़ा, केंद्रीय सदस्य निर्मला भारती व लोहरदगा जिला समिति के जिला सचिव रंथु उरांव प्रमुख हैं। श्री पांडेय ने कहा कि श्री अख्तर ने व्यतिगत स्वार्थ हेतु पार्टी संविधान के खिलाफ काम किया है। ऐसे में उन्हें पार्टी के सभी प्रभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी