बसपा विधायक शिवपूजन मेहता होंगे भाजपा में शामिल!

बसपा विधायक शिवपूजन मेहता होंगे भाजपा में शामिल!

आलोक कुमार

विधानसभा चुनाव के बाबत एक दल से दूसरे दल में जाने का आगाज हो चुका है और इसी कड़ी में विगत दिनों पांच विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसके बाद पलामू जिले के हुसैनाबाद से बहुजन समाजवादी के विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता की भी भाजपा में आने की संभावना बढ़ गई है। दीपावली के दिन मेहता जमशेदपुर पंहुचकर मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले।

मुलाकात के बारे में उन्होंने कुछ भी साफ नही किया है। उनका कहना था कि वे क्षेत्र की समस्या के अलावे मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई देने पंहुचे थे। लेकिन राजनीति मंच में इसे लोग अपने चश्मे से देख रहे हैं। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि मेहता जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इससे पूर्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा के विधायक सुखदेव भगत, बरही के मनोज कुमार यादव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक कुणाल षाड़ंगी (बहरागोड़ा) और जयप्रकाश भाई पटेल (मांडू) ने भाजपा की सदस्यता ले ली है, जबकि भवनाथपुर के विधायक भानू प्रताप शाही ने अपनी पूरी नौजवान संघर्ष मोर्चा का ही भाजपा में विलय करा दिया है।

बगावत के स्वर: विपक्ष के मजबूत विधायक और बड़े नेताओं के भाजपा में आने के बाद से ही भाजपा के भीतरखाने में बगावत के स्वर उभरने लगे हैं। बहरागोड़ में झामुमो विधायक कुणाल षाडंगी के भाजपा में शामिल होने के बाद अब वहां से सक्रिय भाजपाई समीर मोहंती ने कांग्रेस व झामुमो कार्यकर्ताओं से मंथन आरंभ कर दिया है। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने झाविमो की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे झाविमो का दामन भी थाम सकते हैं। लातेहार के झाविमो विधायक प्रकाश राम ने भी फिर से भाजपा ज्वाइन कर ली। इसके बाद से क्षेत्र में सक्रिय भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम सहित ब्रजमोहन राम भी बगावत करने के मुड में दिख रहे हैं। मांडू के झामुमो विधायक जेपी पटेल के पार्टी में शामिल होने से पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे भाजपा नेता महेश कुमार भी भाजपा को बाय-बाय कह सकते हैं और भवनाथपुर से दूसरे स्थान पर रहे अनंत प्रताप देव भी भानू प्रताप शाही के पार्टी में शामिल होने के बाद अपना आशियाना ढूंढ रहे हैं।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान