बोकारो: पीठासीन पदाधिकारी अधिकाधिक शिक्षकों को बनाएं: डीसी

बोकारो: पीठासीन पदाधिकारी अधिकाधिक शिक्षकों को बनाएं: डीसी

बोकारो: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय में सभी कोषांगों के अधिकारियों संग आज समीक्षा बैठक की गई। इस बाबत डीसी ने सभी कोषांगों को दिशा- निर्देश दिया। मतदान प्रतिशत बढाने हेतु विभिन्न गतिविधियों के मार्फत मतदाताओं को जागरुक करने का निर्दश भी दिया।

श्री कुमार ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर के अलावे अन्य अहम स्थानों पर फ्लैक्स होर्डिग्स के माध्यम से प्रचार- प्रसार करने का निर्देश दिया। इसके अलावे इवीएम व वीवीपेट से मतदान की प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरुक करने हेतु युद्ध स्तर पर अभियान चलाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांगजन मतदाताओं को चिन्ह्ति कर मतदान के दिन मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने का विशेष प्रबंध किया जाए।

डीसी ने बोकारो जिला निर्वाचन शाखा के पदाधिकारी को निर्देश दिया, कि बज्रगृह में ईवीएम प्राप्ति हेतु सुविधाओं के बाबत अधिकाधिक काउंटर की व्यवस्था की जाए। कहा कि मतदान कर्मियों को ईवीएम जमा करते समय कोई परेशानी न हो, इसका खास ख्याल रखा जाए। डीसी ने एक बड़े टेंट सेड सहित जमीन में कारपेट बिछाने का भी निर्देश दिया, ताकि मतदान कर्मियों को आवश्यक कागजातों को पूर्ण करने व ईवीएम जमा करने में कोई दिक्कत न हो।

दिव्यांगों हेतु वाहन सहित वोलेंटियर व व्हील चेयर भी रहेगा। इसके लिए समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतदान में लगने वाले वैसे कर्मियों की सूची तैयार करें, जिन्होंने विगत चुनाव में पीठासीन अधिकारी का कार्य किया है। इसमें डीसी ने अधिक से अधिक शिक्षकों को लगाने का निर्देश दिया है। डीसी ने सभी अधिकारियों को ड्रेस कोड में रहने का आहवान किया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक पी मुरूगन, उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, वरीय निर्वाचन पदाधिकारी जिला निर्वाचन शाखा पीएन मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोती लाल हेंब्रम सहित विभिन्न कोषांगो के प्रभारी पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी