बोकारो: डीसी ने बीडीओ- सीओ संग की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

बोकारो: डीसी ने बीडीओ- सीओ संग की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

बोकारो: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने मंगलवार को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित थाना प्रभारियों संग बैठक कर 9 प्रखंडों के सभी बूथों का भौतिक निरीक्षण कर बुनियादी जरुरतों जैसे बिजली, पानी, शौचालय, रैंप आदि की मौजूदगी का निरीक्षण कर 5 दिनों के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि इस बाबत कर्मियों को जल्द से जल्द दूर कर लिया जाए। उन्होंने बूथ निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफ संकलित करने को भी कहा है, ताकि संभावित निर्वाचन आयोग की टीम को बोकारो जिला भ्रमण पर उसे दिखाया जा सके। उन्होंने इस बाबत बीएलओ के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा- निर्देश देने को कहा है। उपायुक्त ने कहा कि आदर्श आचार संहित प्रभावी होते ही संघन वाहन जांच अभियान एवं चेक नाका लगाया जाएगा।

इस बाबत उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए हैं। सभी बूथों पर पुरुष व महिला का अलग- अलग शौचालय उपलब्ध रहे, इस बाबत ठोस उपाय करने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि दूरस्थ क्षेत्रों में हेलिड्रॉपिंग के माध्यम से मतदान कर्मियों को भेजा जाएगा। वहां अस्थायी रूप से स्ट्रांग रूम बनाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक पी मुरूगन, उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, डीपीएलआर पशुपति नाथ मिश्रा के अलावे सभी बीडीओ व सीओ मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान