दिल्ली दरबार में लगेगी भाजपा प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर
On
रांची: प्रदेश का एक-एक पल अब वैसे नेताओं के दिल के धड़कन को तेज करता जा रहा है, जो पार्टी की टिकट से प्रदेश के सर्वोच्च सदन में पांव रखना चाहते हैं। पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है, ऐसे में प्रदेश स्तर पर मंथन करने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की सूची लेकर चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि आज ही होनेवाली संभावित बैठक में इन प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम तौर पर सहमति बनाने का प्रयास होगा।
झारखंड भाजपा टीम के संग भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा एक-एक पहलू पर मंथन करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के सांसद भी मौजूद रहेंगे और फिर केंद्रीय चुनाव समिति विधान सभावार प्रदेश के सभी 81 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम स्वीकृति प्रदान करेगी। गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ की अध्यक्षता में विधानसभा के हिसाब में प्रत्याशियों की सूची बनायी गई थी। इस दौरान हुए मंथन में अभी के मौजूदा विधायकों सहित तीन से चार नामों पर बातचीत की गई। कई खास सीट पर आधा दर्जन लोगोें के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। इसमें हुई बातचीत को केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



