
मुंबई : बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस रही प्रीटि जिंटा ने गुरुवार, 18 नवंबर 2021 को एक ट्वीट के जरिए ऐलान किया कि वे और उनके पति जीन जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। प्रीटि जिंटा ने इसके लिए लोगों और अपनी सरोगेट का जिन्होंने उनके बच्चे को जन्म दिया उनका आभार व्यक्त किया। हालांकि अबतक प्रीटि जिंटा सरोगेसी की वजह नहीं बतायी है। मालूम हो कि भारत में सरोगेसी को लेकर अक्सर बहस होती रहती है और यह भी सवाल उठाया जाता है कि क्या यह अमीरों का पैसों के दम पर बिना जायज कारण के माता-पिता बनने का माध्यम है।
Hi everyone, I wanted to share our amazing news with all of you today. Gene & I are overjoyed & our hearts are filled with so much gratitude & with so much love as we welcome our twins Jai Zinta Goodenough & Gia Zinta Goodenough into our family. pic.twitter.com/wknLAJd1bL
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) November 18, 2021
मालूम हो कि अबतक बॉलीवुड की कई बड़ी हस्ती सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं, जिनमें शाहरुख खान-गौरी खान, आमिर खान-किरण राव, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा, सलमान के छोटे भाई सोहेल खान व उनकी पत्नी, करण जौहर, जितेंद्र के अभिनेता बेटे तुषार कपूर व बेटी एकता कपूर शामिल हैं। करण जौहर,एकता कपूर व तुषार सिंगल पेरेंट हैं।
प्रीटि जिंटा के आज के ऐलान के बाद इस बात की संभावना मजबूत है कि देश में एक बार फिर सरोगेसी पर बहस छिड़े। हालांकि अधिक उम्र की वजह से गर्भधारण में कई दिक्कतें होती हैं और वह चुनौतीपूर्ण होता है। प्रीटि जिंटा ने पांच साल पहले खुद से 10 साल छोटे जीन से शादी की थी। जीन अमेरिकी हैं।
प्रीटि जिंटा ने आज ट्वीट किया, मैं सभी साथ आज सबसे बड़ी खुशखबरी साझा करना चाहती हूं। जीन और मैं बेहद खुश हैं और हमारा दिल आभार और प्यार से भरा है, क्योंकि हम अपने जुड़वा बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का अपने परिवार में स्वागत कर रहे हैं।
We are very excited about this new phase in our lives. A heartfelt thank you to the doctors, nurses and to our surrogate for being part of this incredible journey. Loads of love and light – Gene, Preity, Jai & Gia 😍🙏😍 #gratitude #family #twins #ting
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) November 18, 2021
प्रीटि जिंटा ने अपने पति व दोनों बच्चों की ओर से भी सबका आभार व्यक्त किया है। उनके बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है। हालांकि यह ज्ञात नहीं हुआ है कि वे पैदा हुए हैं। सामान्यतः ऐसे ऐलान जन्म के कुछ दिनों या कुछ सप्ताह बाद किया जाता है।
मालूम हो कि प्रीटि जिंटा ने खुद सलमान खान व रानी मुखर्जी के साथ एक फिल्म में सरोगेट मदर की भूमिका निभाई है। आज उनकी वास्तविक जिंदगी में उनके द्वारा निभाया गया किरदार कोई और है।
यह भी देखें
-
विश्व मच्छर दिवस के मौके पर राज्य मलेरिया उन्मूलन के प्रयासों में तेजी लाने के लिए तैयार: बन्ना गुप्ता
-
रिसर्च व मूल्यों पर आधारित है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : डॉ रणजीत कुमार सिंह
-
जलवायु परिवर्तन झारखंड के अक्षय ऊर्जा क्षमता को कर सकता है प्रभावित : अध्ययन
-
सूखा पड़ने पर फसल राहत योजना के लिए शिकारीपाड़ा में चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम
-
नियामकीय बाधाओं के बावजूद भारत में बढ़ता रहेगा अक्षय ऊर्जा का बाजार : रिसर्च
-
विद्युत संशोधन विधेयक 2022 में क्या है खास, क्यों हो रहा है इसका विरोध, क्या कहना है विशेषज्ञों का?
-
झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा के जरिए 1200 करोड़ रुपये निवेश आकर्षित करने की संभावना
-
दुनिया का अधिकांश ले रहा जहरीली हवाओं में सांस, शहरीकरण के साथ बढ रहा है संकट